Ranchi : झारखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में बुधवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में जिला स्तरीय प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड के निर्देश पर आयोजित इस समारोह में तीन हजार से अधिक अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने विशिष्ट आंदोलनकारियों को सांकेतिक रूप से प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए राज्य सरकार की ओर से सम्मान जताया।
उन्होंने आगे कहा कि आंदोलनकारियों का त्याग और बलिदान ही झारखंड राज्य की प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आंदोलनकारी आगे भी राज्य के सर्वांगीण विकास में सकारात्मक भूमिका निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रांची जिला प्रशासन ने यह संदेश दिया कि झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



