फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर छात्रों में जश्न, 24 दिन बाद देवेंद्र महतो ने खत्म की भूख हड़ताल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलन कर रहे छात्रों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार देर रात सदर अस्पताल पहुंचे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलन कर रहे छात्रों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार देर रात सदर अस्पताल पहुंचे।

दोनों मंत्रियों ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म करवाई। इसके साथ ही देवेंद्र महतो का 24 दिनों से चल रहा अनशन समाप्त हो गया।

इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के जरिए देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने झारखंड के छात्रों की मेहनत और एकजुटता की सराहना करते हुए सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

बातचीत के दौरान झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री की भूमिका की भी सराहना की गई। सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार और जनता को मिलकर काम करना चाहिए और सामने आने वाली समस्याओं का मिलकर समाधान करना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को आगे भी मेहनत और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram