फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा के भक्सो मुक्तिधाम में CCTV कैमरे लगे, दूर रहकर भी परिजन कर सकेंगे अंतिम दर्शन

शहर के हरमू स्थित भक्सो मुक्तिधाम में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। केंद्रीय मुक्तिधाम समिति के प्रयास और स्थानीय दानदाताओं के सहयोग से पूरे परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। अब मुक्तिधाम की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

लोहरदगा: शहर के हरमू स्थित भक्सो मुक्तिधाम में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। केंद्रीय मुक्तिधाम समिति के प्रयास और स्थानीय दानदाताओं के सहयोग से पूरे परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। अब मुक्तिधाम की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी।

समिति के अनुसार, पिछले कुछ समय से मुक्तिधाम परिसर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायत मिल रही थी। इसे देखते हुए CCTV कैमरे लगाने का फैसला लिया गया। इससे असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और परिसर में अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दूर रहकर भी कर सकेंगे अंतिम दर्शन

नई व्यवस्था के तहत अंतिम संस्कार के समय दूर रहने वाले परिजन लाइव माध्यम से अंतिम दर्शन कर सकेंगे। कई बार रिश्तेदार समय पर लोहरदगा नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी होगी।

समिति ने बताया कि CCTV और लाइव दर्शन की व्यवस्था शुरू करने में कई दानदाताओं ने आर्थिक सहयोग किया है। समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

बारिश के बाद होगी भवन की मरम्मत

समिति के मुताबिक, बारिश खत्म होने के बाद मुक्तिधाम भवन की मरम्मत और रंग-रोगन कराया जाएगा। करीब छह साल पहले कोरोना काल में भवन का जीर्णोद्धार और पेंटिंग हुई थी। इसके बाद से मरम्मत नहीं हो सकी है।

भवन की मरम्मत और अन्य जरूरी काम पूरे होने के बाद मुक्तिधाम को और बेहतर बनाया जाएगा। समिति का कहना है कि लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल देने के लिए आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram