फॉण्ट कनवर्टर NEW

छह साल से लापता नाबालिग की तलाश अब CBI करेगी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

साल 2020 से लापता बोकारो की 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। करीब छह साल से लंबित मामले की जांच झारखंड हाईकोर्ट ने CBI को सौंपने का आदेश दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: साल 2020 से लापता बोकारो की 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। करीब छह साल से लंबित मामले की जांच झारखंड हाईकोर्ट ने CBI को सौंपने का आदेश दिया है।

हाईकोर्ट ने मामले की जटिलता और अंतरराज्यीय सुरागों को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने का फैसला लिया है। कोर्ट ने डिजिटल ट्रेल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से जांच आगे बढ़ाने को भी कहा है।

ट्यूशन के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी

मामला बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र का है। 16 अक्टूबर 2020 को 14 वर्षीय नाबालिग ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसी दिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पहले बोकारो पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन बच्ची का कोई ठोस सुराग नहीं मिला। बाद में 20 अप्रैल 2026 को जांच CID को सौंपी गई और SIT का गठन किया गया। इसके बावजूद बच्ची का पता नहीं चल सका।

27 अक्टूबर तक CBI को देनी होगी रिपोर्ट

हाईकोर्ट ने CID के एडीजी को मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड CBI के रांची स्थित ईस्टर्न जोन के संयुक्त निदेशक को सौंपने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने CBI निदेशक को जांच की निगरानी और नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही CBI को 27 अक्टूबर तक जांच की प्रगति रिपोर्ट हलफनामे के जरिए हाईकोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

अब CBI पुराने सुरागों, अंतरराज्यीय कड़ियों और डिजिटल साक्ष्यों की नए सिरे से जांच करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram