गुमला/चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 69 वर्षीय वृद्धा अंजेला एक्का पति-बर्थलोमी एक्का ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है।इस संबंध में वृद्धा के लिखित आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना में कांड संख्या 45/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता से मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बेंदोरा निवासी अंजेला एक्का अपनी मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ की ओर गई थीं। बताया जाता है कि उसी दौरान गांव के ही निवासी बलराम महतो ने उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने बताया कि बलराम महतो की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब है।पीड़िता ने आज गुरुवार को चैनपुर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए, चैनपुर थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बलराम महतो को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।



