फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

डुमरी थाना में हॉफ मर्डर व छिनतई का केस दर्ज, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

गुमला: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर उसके ही दो दोस्तों ने शराब पिलाकर जंगल ले जाकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

गुमला: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर उसके ही दो दोस्तों ने शराब पिलाकर जंगल ले जाकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सात मार्च 2026 की शाम अल्बेनुस कुजूर को उसके दोस्त विजय नायक और विल्सन नायक ने शराब पीने के बहाने बुलाया। इसके बाद तीनों साथ में जंगल की ओर चले गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया।

आरोप है कि पहले से साजिश के तहत दोनों आरोपियों ने जंगल में अल्बेनुस कुजूर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और वहां से निकलकर पुलिस तक पहुंचने में सफल रहा।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर डुमरी थाना में हॉफ मर्डर और छिनतई के आरोप में डुमरी थाना कांड संख्या 6/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों विजय नायक और विल्सन नायक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ एक महिला से जुड़ी बातचीत थी। जानकारी के अनुसार विल्सन नायक के घर की एक महिला से अल्बेनुस के एक मित्र की बातचीत को लेकर पहले से घर में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने अल्बेनुस को शराब पीने के बहाने बुलाया और बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।

शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram