फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऑनलाइन परीक्षा में तकनीकी फेलियर, रांची में अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा

रांची। राजधानी रांची के आईसीयूबीई डिजिटल सेंटर में शुक्रवार को आयोजित माध्यमिक आचार्य की ऑनलाइन परीक्षा तकनीकी अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। परीक्षा के दौरान सिस्टम फेल होने से सैकड़ों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया, जिसके बाद आक्रोशित छात्रों ने केंद्र के बाहर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राजधानी रांची के आईसीयूबीई डिजिटल सेंटर में शुक्रवार को आयोजित माध्यमिक आचार्य की ऑनलाइन परीक्षा तकनीकी अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। परीक्षा के दौरान सिस्टम फेल होने से सैकड़ों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया, जिसके बाद आक्रोशित छात्रों ने केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

परीक्षार्थियों के अनुसार, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद कंप्यूटर हैंग करने लगे। कई सिस्टम की स्क्रीन फ्रीज हो गई और प्रश्न पत्र सही तरीके से लोड नहीं हो पाया। करीब एक घंटे तक तकनीकी समस्या बनी रही, इस दौरान छात्र परीक्षा हॉल में असहाय बैठे रहे और उनका बहुमूल्य समय बर्बाद होता गया।

छात्रों का कहना है कि सेंटर प्रबंधन ने तकनीकी खराबी के चलते अतिरिक्त समय देने का आश्वासन दिया था, लेकिन शाम 5 बजे निर्धारित समय पर सभी सिस्टम अपने-आप बंद हो गए। इससे कई अभ्यर्थी प्रश्न पत्र पूरा नहीं कर सके। जब छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई तो केंद्र प्रशासन ने परीक्षा दोबारा कराने से इंकार कर दिया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।

अभ्यर्थी तारकेश्वर कुमार ने इसे केंद्र की तकनीकी विफलता और प्रशासनिक लापरवाही बताया। छात्रों ने झारखंड सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष तरीके से पुनः आयोजन की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram