फॉण्ट कनवर्टर NEW

SSC-CGL परीक्षा में डिजिटल चोरी का खुलासा, अभ्यर्थी गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद में आयोजित SSC-CGL परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अंतिम दिन, अंतिम पाली यानी 26 सितंबर शुक्रवार की शाम एक अभ्यर्थी को परीक्षा में डिजिटल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad : धनबाद में आयोजित SSC-CGL परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अंतिम दिन, अंतिम पाली यानी 26 सितंबर शुक्रवार की शाम एक अभ्यर्थी को परीक्षा में डिजिटल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया।

धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह स्थित इनफिनिटी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र की है। यहां सिस्टम संख्या C-095 पर बैठे अभ्यर्थी आइके गुजराल, जो पटना (बिहार) के धनरुआ थाना क्षेत्र के सीरिया गांव का रहने वाला है, को संदेहास्पद गतिविधियों के बाद पकड़ा गया।

परीक्षा के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थी सिस्टम पर केवल माउस पकड़े बैठा था, जबकि उसके प्रश्नों के उत्तर स्वतः सॉल्व हो रहे थे। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी को पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी का कंप्यूटर रिमोटली कंट्रोल किया जा रहा था और कोई अज्ञात शख्स उसके लिए प्रश्नों के उत्तर हल कर रहा था। पुलिस ने अभ्यर्थी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे साफ हो गया कि वह एक सिंडिकेट के संपर्क में था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैसे लेकर उसे परीक्षा पास कराने का वादा किया गया था।

सिटी एसपी ने कहा कि यह गंभीर मामला है और संभवतः इसमें बड़ा रैकेट शामिल हो सकता है। फिलहाल, पुलिस डिजिटल साक्ष्य जुटाकर पूरे नेटवर्क को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram