फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में 07 मार्च को कैंसर विशेष ओपीडी, डॉ. राजीव देंगे निःशुल्क परामर्श

Chaibasa news : कैंसर रोगियों के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा में 07 मार्च 2026 (शनिवार) को विशेष ओपीडी क्लिनिक का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. राजीव भट्टाचार्य (MBBS, MD Radiotherapy, DNB Medical Oncology), कैंसर विशेषज्ञ, पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता से आकर मरीजों को परामर्श

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news : कैंसर रोगियों के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा में 07 मार्च 2026 (शनिवार) को विशेष ओपीडी क्लिनिक का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. राजीव भट्टाचार्य (MBBS, MD Radiotherapy, DNB Medical Oncology), कैंसर विशेषज्ञ, पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता से आकर मरीजों को परामर्श देंगे।

आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सदर अस्पताल परिसर में होगा। यह ओपीडी “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित की जाएगी। कैंसर से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों से समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ से निःशुल्क परामर्श लेने की अपील की गई है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ऑन्को ओपीडी क्लिनिक प्रत्येक माह के पहले शनिवार को आयोजित किया जाएगा, ताकि स्थानीय मरीजों को नियमित रूप से विशेषज्ञ सलाह मिल सके। कैंसर उपचार के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत भी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए 9163583503 और 9702948645 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस संबंध में जानकारी दीपंकर रॉय, डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग, पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता द्वारा दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram