अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए “झारखंड राज्य बहुद्देशीय कर्मी (Multi Purpose Staff) संवर्ग (भर्ती एवं सेवाशर्तें) नियमावली, 2025” के गठन को स्वीकृति प्रदान की।
इस नई नियमावली के तहत राज्य के विभिन्न विभागों और स्थानीय निकायों में कार्यरत बहुद्देशीय कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया, सेवा शर्तें, पदोन्नति, स्थानांतरण और अनुशासनात्मक कार्रवाई को सुव्यवस्थित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है।
सरकार का कहना है कि बहुद्देशीय कर्मी ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके लिए एक एकीकृत सेवा नियमावली की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
नई नियमावली से कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण, स्थायित्व और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर कार्य निष्पादन में पारदर्शिता और दक्षता में वृद्धि होगी। यह निर्णय झारखंड सरकार की सुशासन और प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

