चतरा: JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में CID की जांच लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार देर रात पत्थलगड्डा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार, तेजनारायण पंडित विभागीय काम से समाहरणालय पहुंचे थे। इसी दौरान CID के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें परिसर से ही अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उनसे JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच के दौरान तेजनारायण पंडित का नाम सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। CID उनसे परीक्षा से जुड़े मामलों, संदिग्ध संपर्कों और उनकी संभावित भूमिका को लेकर जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर CID आगे की कार्रवाई कर सकती है। JSSC CGL मामले में जांच एजेंसी कथित गड़बड़ी से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।




