फॉण्ट कनवर्टर NEW

ब्राउन शुगर तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, जवान घायल

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपी को पकड़ने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान एक पुलिस जवान के साथ मारपीट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपी को पकड़ने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान एक पुलिस जवान के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस को इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम आरोपी को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को हिरासत में लिया, कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और पुलिस टीम को घेर लिया।

मारपीट में घायल जवान को तत्काल रांची सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और जवान की स्थिति की जानकारी ली।

पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल तीन प्रमुख आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का ब्राउन शुगर के कारोबार से क्या संबंध है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि नशे के कारोबार और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram