फॉण्ट कनवर्टर NEW

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ब्रिगेडियर निरंजन कुमार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लगाया बैज

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा में सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर (रि.) निरंजन कुमार ने मुलाकात की और उन्हें ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं और सेना के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा में सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर (रि.) निरंजन कुमार ने मुलाकात की और उन्हें ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं और सेना के जवानों तथा पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन किया।

बैठक के दौरान सैनिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मौके पर अपर निदेशक कर्नल एस.पी. गुप्ता, राज्य प्रबंधक सैनिक बाजार लेफ्टिनेंट कर्नल पी.के. झा और निदेशालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सशस्त्र बलों के कल्याण और समाज में उनके योगदान के प्रति सम्मान जागरूकता बढ़ाना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram