फॉण्ट कनवर्टर NEW

ब्रेकिंग बैड स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब से सामने आया वीडियो

Los Angeles, USA: हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो के इस्लाम धर्म अपनाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने सऊदी अरब में अपनी आगामी फिल्म ‘7 डॉग्स’ की शूटिंग के दौरान शहादा पढ़कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Los Angeles, USA: हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो के इस्लाम धर्म अपनाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने सऊदी अरब में अपनी आगामी फिल्म ‘7 डॉग्स’ की शूटिंग के दौरान शहादा पढ़कर इस्लाम स्वीकार किया। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने दुनियाभर के प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

 

View this post on Instagram

 

इस संबंध में सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में जियानकार्लो एस्पोसिटो मस्जिद में फिल्म की कास्ट और क्रू के कुछ सदस्यों के साथ नमाज अदा करते नजर आते हैं। तुर्की अल-शेख ने दावा किया कि अभिनेता ने सऊदी अरब में मुसलमानों के साथ हुए सकारात्मक अनुभवों और बातचीत से प्रभावित होकर यह फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो बना चर्चा का विषय

तुर्की अल-शेख ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि ‘7 डॉग्स’ और ‘ब्रेकिंग बैड’ के स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने शहादा पढ़ा और फिल्म की टीम के साथ मस्जिद में नमाज अदा की। उनके अनुसार, सऊदी अरब में शूटिंग के दौरान मिले अनुभवों ने अभिनेता को इस्लाम के प्रति आकर्षित किया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई।

शहादा इस्लाम धर्म स्वीकार करने की वह प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति ईश्वर की एकता और पैगंबर मोहम्मद की अंतिम पैगंबरी पर अपना विश्वास व्यक्त करता है।

कई लोकप्रिय किरदारों से बनाई अलग पहचान

जियानकार्लो एस्पोसिटो हॉलीवुड के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें ‘ब्रेकिंग बैड’ में गस फ्रिंग, ‘बेटर कॉल सॉल’, ‘द मांडलोरियन’ में मोफ गिदोन, ‘द बॉयज’ में स्टैन एडगर, ‘डू द राइट थिंग’ और ‘गॉडफादर ऑफ हार्लेम’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है।

वह जल्द ही फिल्म ‘7 डॉग्स’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन निर्देशक जोड़ी आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है। फिल्म में उनके साथ अहमद एज, करीम अब्देल अजीज और जर्मन-इंडोनेशियाई अभिनेता मैक्स हुआंग भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram