फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा की इस नन्हीं ‘लक्ष्मी’ को सलाम, चलती बाइक से कूदकर बचाई अपनी जान!

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक स्कूली बच्ची की सूझबूझ और साहस से संभावित अपहरण की घटना टल गई। अज्ञात युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाए जाने के दौरान बच्ची ने चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। मिली जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक स्कूली बच्ची की सूझबूझ और साहस से संभावित अपहरण की घटना टल गई। अज्ञात युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाए जाने के दौरान बच्ची ने चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पानीटंकी निवासी 9 वर्षीय लक्ष्मी धनवार मंगलवार की शाम मनोहरपुर बाजार से घर के लिए सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे घर तक छोड़ने का झांसा दिया और मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। बच्ची को लगा कि युवक उसे घर तक पहुंचा देगा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह उसके घर के पास से आगे निकल गया।

जब बच्ची ने युवक से बाइक रोकने को कहा तो उसने मोटरसाइकिल नहीं रोकी। स्थिति को भांपते हुए लक्ष्मी ने साहस दिखाया और चलती बाइक से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद सामने से आ रहे कुछ राहगीरों से मदद मांगी और किसी तरह अपने घर पहुंच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इस घटना के बाद परिवार की ओर से मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

बुधवार को मनोहरपुर थाना प्रभारी एम. लोग एक्का ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram