फॉण्ट कनवर्टर NEW

ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने CM हेमंत सोरेन को बांधी राखी

हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है, बल्कि यह इंसान को अपने अंदर की बुराइयों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने भीतर की दिव्य शक्तियों को पहचानना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीना चाहिए। यही रक्षाबंधन का वास्तविक संदेश है।

रक्षाबंधन एकता और भाईचारे का प्रतीक: हेमंत सोरेन

राखी बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व जाति, वर्ग, धर्म और दूसरे भेदभाव से ऊपर है। कोई भी बहन किसी भी भाई को राखी बांध सकती है और भाई इसे खुशी से स्वीकार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को मजबूत करता है। इसका अर्थ है कि पूरी दुनिया एक परिवार है।

उन्होंने कहा कि अगर लोग रक्षाबंधन के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं, तो समाज में प्रेम, भाईचारा, शांति और आपसी सद्भाव बढ़ेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram