फॉण्ट कनवर्टर NEW

32 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती, TRE 4.0 का बदला पैटर्न; 1 सितंबर से आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के तहत 32,388 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें आवेदन 1 सितंबर से शुरू होंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग की अधियाचना के बाद चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत राज्यभर के सरकारी विद्यालयों में कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आयोग के इस फैसले से राज्य के भीतर और बाहर रह रहे लाखों बीएड और डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

1 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 30 सितंबर अंतिम तिथि

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

  • शुल्क भुगतान (Payment) की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026

  • ऑनलाइन आवेदन (Registration) की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026

पहली बार बदलेगा परीक्षा का पैटर्न: प्री और मेन्स के आधार पर चयन

बिहार में अब तक संपन्न हुए तीन चरणों की शिक्षक बहाली प्रक्रिया की तुलना में इस बार बड़ा प्रशासनिक और तकनीकी बदलाव किया गया है।

इस चौथे चरण में नियुक्ति प्रक्रिया दो चरणों—प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) लिखित परीक्षा—के आधार पर पूरी की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होने वाले अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

किस कक्षा के लिए कितने पदों पर होगी नियुक्ति?

बीपीएससी टीआरई 4.0 के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर कुल 32,388 पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5): 3,847 पद

  • मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8): 8,563 पद

  • माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 9 से 12): 16,101 पद

गौरतलब है कि इससे पूर्व राज्य में बीपीएससी के माध्यम से आयोजित तीन चरणों में कुल 2 लाख 26 हजार 651 शिक्षकों की नियुक्ति पूरी की जा चुकी है।

देवदत्त कुमार, छात्र

बीएड अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद, बोले,शिक्षक भर्ती ने बढ़ाई उम्मीद

“बिहार में बीएड कर लो, नौकरी जरूर मिलेगी, पापा ने यही कहकर बीएड करवाया था। अब सरकार ने इतनी बड़ी शिक्षक भर्ती निकाली है। यह वाकई शानदार पहल है। नौकरी पाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।”
देवदत्त कुमार, छात्र

शिवम कुमार, छात्र

“शिक्षकों की लगातार भर्तियों के बाद यह सुनने को मिल रहा था कि अब शिक्षक भर्ती नहीं होगी, लेकिन सरकार ने एक बार फिर भर्ती निकालकर ऐसी बातों को गलत साबित कर दिया। सरकार की यह पहल युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील है।”
शिवम कुमार, छात्र

रूपम कुमारी, छात्रा

“छात्रों के लिए यह सरकार जीवनदायिनी है। प्राइवेट नौकरी हो या सरकारी…युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।”
रूपम कुमारी, छात्रा

युवाओं में उत्साह, बोले- रोजगार की बदली तस्वीर

शिक्षक बहाली की नई घोषणा के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। राज्य के विभिन्न जिलों में तैयारी कर रहे बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का कहना है कि लगातार आ रही भर्तियों से राज्य में रोजगार का सकारात्मक माहौल बना है और अपने ही गृह राज्य में बेहतर भविष्य की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram