फॉण्ट कनवर्टर NEW

BPSC 70वीं MAINS परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें कब से होगी परीक्षा

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी 70वीं मुख्य परीक्षा (MAINS) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 25 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 30 अप्रैल तक चलेगी। साथ ही, आयोग ने 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी 70वीं मुख्य परीक्षा (MAINS) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 25 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 30 अप्रैल तक चलेगी। साथ ही, आयोग ने 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो 17 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, और इसमें सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।

BPSC के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा को दो पालियों में बांटकर आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। 26, 28, और 30 अप्रैल को एक पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी। 29 अप्रैल को दो पाली में परीक्षा होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा तिथियां और विषय:

25 अप्रैल 2025:

  • पहली पाली: सामान्य हिन्दी
  • दूसरी पाली: निबंध

26 अप्रैल 2025:

  • सामान्य अध्ययन- प्रथम पत्र

28 अप्रैल 2025:

  • सामान्य अध्ययन- द्वितीय पत्र

29 अप्रैल 2025:

  • पहली पाली: एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
  • दूसरी पाली: बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय

30 अप्रैल 2025:

  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram