Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बंद रहेंगे जुबली पार्क के दोनों गेट, SDM की अनुमति
Jharkhand

25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बंद रहेंगे जुबली पार्क के दोनों गेट, SDM की अनुमति

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 23, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: साल के अंत और नए साल के आगमन पर जुबली पार्क में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया गया है। अनुमण्डल दण्डाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर ने 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक जुबली पार्क के दोनों गेट बंद रखने की अस्थायी अनुमति प्रदान की है।

इस संबंध में टाटा स्टील लिमिटेड के जनरल मैनेजर (टाउन ओ एंड एम) आर.के. सिंह द्वारा पत्रांक Town O&M/354/25, दिनांक 22 दिसंबर 2025 को अनुमण्डल दण्डाधिकारी को अवगत कराया गया था कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्रिसमस से लेकर नए साल के पहले सप्ताह तक जुबली पार्क में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। अत्यधिक भीड़ के कारण पार्क परिसर और उससे सटी मुख्य सड़कों के दोनों ओर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था कि भीड़ नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जुबली पार्क के दोनों गेट को अस्थायी रूप से बंद रखना आवश्यक है। उक्त अनुरोध पर विचार करते हुए अनुमण्डल दण्डाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक जुबली पार्क के दोनों गेट बंद रखने की अनुमति प्रदान कर दी है।

इस आदेश के जारी होने के बाद ज्ञापांक 3278/गो०, जमशेदपुर, दिनांक 23 दिसंबर 2025 के तहत आधिकारिक रूप से निर्देश लागू कर दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। वहीं, आम नागरिकों और पर्यटकों से प्रशासन ने अपील की है कि वे वैकल्पिक स्थानों का चयन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.