फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री को ‘शिबू सोरेन’ व ‘जगजीवन राम’ पर आधारित पुस्तकें समर्पित

Ranchi : झारखंड विधानसभा में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राजेंद्र प्रसाद, रमेश चंद्र कैथल और नवल किशोर पासवान ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अतिथियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न महत्वपूर्ण पुस्तकों का संकलन सादर भेंट किया। इन पुस्तकों में “संघर्षों से निकला एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड विधानसभा में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राजेंद्र प्रसाद, रमेश चंद्र कैथल और नवल किशोर पासवान ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अतिथियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न महत्वपूर्ण पुस्तकों का संकलन सादर भेंट किया।

इन पुस्तकों में “संघर्षों से निकला एक तप : पूरा व्यक्तित्व – शिबू सोरेन”, “लाइफ एंड आइडियोलॉजी ऑफ जगजीवन राम”, “मुक्ति के अग्रदूत बनो – जगजीवन राम” तथा “मैकू राम – स्मृति ग्रंथ” शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने इन मूल्यवान पुस्तकों के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे साहित्य समाज, राजनीति और संघर्षों की प्रेरक धारा को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। मुलाकात के दौरान सभी ने राज्य और समाज से जुड़े मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram