Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»तिरुपति में बम धमाके की धमकी, पुलिस ने की होटलों में गहन तलाशी
India

तिरुपति में बम धमाके की धमकी, पुलिस ने की होटलों में गहन तलाशी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने जारी किया अलर्ट
By Samsul HaqueOctober 25, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Tirupati : तिरुपति में कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरुपति के लीला महल, कपिलतीर्थम और अलीपिरी इलाके के होटलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई थी। इन ईमेल में कथित तौर पर ड्रग तस्करी नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक का नाम भी लिया गया है, जिसे हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने इन होटलों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद ली गई। अधिकारियों ने बताया कि यह धमकी मात्र एक अफवाह थी, लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी है और धमकी देने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

तिरुपति के इंस्पेक्टर श्रीनिवासुलु ने बताया, तीन होटलों को बम धमाके की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और जल्द ही अपराधियों का पता लगाया जाएगा। धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। तिरुपति में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आते हैं। पुलिस इस स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरत रही है और मामले की जांच कर रही है।

लगातार मिल रही हैं धमकियां

गौरतलब है कि हाल के दिनों में देश में फ्लाइट्स, स्कूल-कॉलेजों और अब होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। केवल एक हफ्ते में ही 170 से अधिक फ्लाइट्स को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। इस पर सरकार ने भी कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालने का प्रावधान शामिल है।

इस खबर को भी पढ़ें : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एक पोर्टर की मौत, 4 सैन्यकर्मी घायल

इस खबर को भी पढ़ें : Jammu & Kashmir Terror Attack: टनल में काम कर रहे मजदूरों पर गोलियों की बौछार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.