Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बोकारो की बेटियां बनीं झारखंड चैंपियन, बेटों ने सिल्वर जीतकर बढ़ाया मान
Jharkhand

बोकारो की बेटियां बनीं झारखंड चैंपियन, बेटों ने सिल्वर जीतकर बढ़ाया मान

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 8, 20264 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News: झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन (BDBA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में बोकारो की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि बालक टीम ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
बेटियां बनीं झारखंड की चैंपियन
अंडर-13 बालिका वर्ग में बोकारो की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बोकारो ने टाटा स्टील की टीम को एकतरफा मुकाबले में 31-07 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर की मजबूत टीम के खिलाफ बोकारो की खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और उत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए 31-23 से जीत दर्ज की और चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ बोकारो की बेटियां झारखंड की नई चैंपियन बन गईं।
टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में सेजल, ऋचा, इशिका, प्राची, प्रिया, एकता, शिवांजलि, सोनाक्षी, वेदिका, वृष्टि एवं आकांक्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राची सिन्हा को पूरे चैंपियनशिप में खेल प्रदर्शन के दाम पे बेस्ट प्लेयर पर कब्जा किया ।
वही अपने शानदार खेल के दाम पर और अनुभव , स्किल से श्री अय्यप्पा स्कूल की सेजल सिंह ने पूरे टूर्नामेंट पे अपना पक्कड़ बनाई रखा और बोकारो को गोल्ड दिलवाया।

खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
बालिका टीम की सफलता के पीछे कोच किंकर कृष्णा का समर्पित मार्गदर्शन तथा मैनेजर प्रियांशु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की।
लड़कों ने जीता सिल्वर, दिल जीतने वाला प्रदर्शन
अंडर-13 बालक वर्ग में भी बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बोकारो का सामना साहिबगंज से हुआ। रोमांचक मुकाबले में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 58-27 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में बोकारो की टीम का सामना दमका (दुमका) की मजबूत टीम से हुआ। कड़े संघर्ष और बेहतरीन खेल के बावजूद बोकारो की टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी और उपविजेता रही। हालांकि खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन और खेल भावना ने वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। बालक टीम के खिलाड़ी:
कृष्णा, नवीन, आशीष, अभि, शिवम, गैरी, अंशुमान, केशव, अयान, वंश, रियांश एवं अश्वनी।
अपने शानदार खेल के दाम से बोकारो के नवीन कुमार को बेस्ट प्लेयर अवार्ड से नवाजा गया ।
बालक टीम के कोच किंकर कृष्णा एवं निशांत तथा मैनेजर प्रत्यूष ने खिलाड़ियों का सफल नेतृत्व किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पूरे बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ में खुशी की लहर
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन में उत्साह और खुशी का माहौल है। संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने इस सफलता को बोकारो बास्केटबॉल के इतिहास का स्वर्णिम क्षण बताया।
संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष बाल्मीकि पाठक, सचिव कन्हैया प्रसाद, तकनीकी चेयरमैन अमित कुमार, वाइस प्रेसिडेंट रंजन दुबे, ज्वाइंट सेक्रेटरी तथा संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने खिलाड़ियों, कोचों और मैनेजरों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अंडर-13 वर्ग के इन बच्चों ने केवल एक प्रतियोगिता नहीं जीती है, बल्कि पूरे जिले के लिए एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन, समर्पण और सही प्रशिक्षण के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बोकारो तथा झारखंड का नाम और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
बोकारो बास्केटबॉल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
बोकारो की बेटियों द्वारा जीता गया गोल्ड मेडल और बेटों द्वारा हासिल किया गया सिल्वर मेडल पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता केवल पदकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बोकारो बास्केटबॉल के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
“अंडर-13 की चैंपियन बेटियां बनीं बोकारो की शान, जबकि बेटों ने सिल्वर जीतकर बढ़ाया जिले का मान। पूरे बोकारो में जीत का जश्न और खिलाड़ियों पर गर्व का माहौल है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.