फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो तनिष्क शोरूम लूट साजिश का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड पकड़ा

Bokaro news: सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में हथियार के बल पर लूट की कोशिश मामले में बोकारो पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। दरअसल,

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में हथियार के बल पर लूट की कोशिश मामले में बोकारो पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है।

दरअसल, 11 जनवरी 2026 को सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित प्रतिष्ठित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया गया था। इस मामले में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 02/26 दिनांक 12 जनवरी 2026 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त नितिश कुमार उर्फ द्रोना (22 वर्ष) को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने न सिर्फ अपने अपराध को स्वीकार किया, बल्कि अपनी संलिप्तता का खुलासा भी किया। आरोपी की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नितिश कुमार का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। वह बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन मामलों में पहले से ही वांछित रहा है। इस मामले में पहले ही चार अन्य अपराधियों में प्रिंस कुमार, मो. समशाद, पंकज कुमार और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

— पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता:
इस पूरी कार्रवाई को बोकारो नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार एवं उनकी टीम ने अंजाम दिया। टीम की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के चलते इस कांड का सफल खुलासा संभव हो सका। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram