फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में बवाल! पुपुनकी आश्रम के पास पुलिस पर पथराव, मची भारी अफरा-तफरी!

Bokaro News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पुपुनकी आश्रम के समीप सोमवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब नशे में धुत्त कुछ असामाजिक तत्वों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल पर हमला बोल दिया। बाबा मुनि की वर्षगांठ समारोह के दौरान हुई

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पुपुनकी आश्रम के समीप सोमवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब नशे में धुत्त कुछ असामाजिक तत्वों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल पर हमला बोल दिया। बाबा मुनि की वर्षगांठ समारोह के दौरान हुई इस पत्थरबाजी ने पूरे इलाके को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नशेड़ियों का तांडव और पुलिस पर हमला

घटना तब शुरू हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक आश्रम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को जबरन रोककर परेशान कर रहे हैं। जब पुलिस की टीम उन्हें समझाने और हटाने पहुंची, तो नशे में धुत युवकों ने पुलिस से उलझना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उपद्रवियों ने पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए और करीब छह पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।

भारी पुलिस बल तैनात, तीन दबोचे गए

बवाल की खबर मिलते ही आसपास के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे पुपुनकी क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया। चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने खुद कमान संभाली और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया। डीएसपी ने कड़े लहजे में कहा कि वर्दी पर हाथ उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती बरकरार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram