Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सांसद खेल महोत्सव 2025 में बोकारो पब्लिक स्कूल की बालिका टीम उपविजेता बनी
Jharkhand

सांसद खेल महोत्सव 2025 में बोकारो पब्लिक स्कूल की बालिका टीम उपविजेता बनी

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News: सांसद खेल महोत्सव 2025 में बोकारो पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने सीनियर बालिका वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उप विजेता का गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया, वही बालक वर्ग में भी विद्यालय के सीनियर एवं जुनियर वर्ग के बास्केटबॉल टीमों ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की सीनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा (कप्तान). हर्षिका, माही कुमारी, अंकिता कुमारी, अनुष्का, नंदनी सिंह, सिमरन, अदिति कुमारी, मौसम कुमारी छवि आदि छात्राएँ शामिल थीं। पूरे टूर्नामेंट टूर्नामेंट के दौरान छात्राओं ने टीम भावना, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ मुकाबला खेलीं।

इन सभी विजेता खिलाड़ियों को 25 दिसम्बर 2025 को धनबाद में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री ढुलू महतो जी ने सभी खिलाड़ियों को आमन्त्रित कर पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सांसद महोदय ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है. बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क जैसे गुणों का भी विकास करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ० सुधा शेखर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, खेल शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करता रहेगा और उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का प्रयास करेगा। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री आकाश कुमार मंडल ने छात्रों की प्रशंसा की और बताया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।

इस अवसर पर वि‌द्यालय के निदेशक कैप्टेन आर.सी. यादव, उप प्राचार्य श्री विश्वजीत पाल के साथ साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गिद्धौर थाना से निलंबित हुए एसआई अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, उठने लगे सवाल चतरा जिले के गिद्धौर थाना से निलंबित किए गए एसआई अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना का प्रभारी बनाए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके नए पदस्थापन को लेकर आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता पूर्व में गिद्धौर थाना में पदस्थापित थे, जहां एक मामले को लेकर उन्हें निलंबित किया गया था। अब विभागीय आदेश के बाद उन्हें सिमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस फैसले के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि निलंबन झेल चुके अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किस आधार पर दी गई। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं और नियमों के तहत की जाती हैं। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि किसी अधिकारी पर पहले कार्रवाई हो चुकी है, तो ऐसे मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है ताकि पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रहे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सिमरिया थाना में नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।।

July 13, 2026

मोबाइल-लैपटॉप से बढ़ रहा आंखों पर दबाव, जानिए देखभाल के असरदार टिप्स

July 13, 2026

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

RECENT ADDA.

बादाम खाने का सही तरीका जानिए, तभी मिलेगा दिमाग और शरीर को पूरा फायदा

बारिश में मक्खियों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, बीमारियां रहेंगी दूर

July 13, 2026

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.