फॉण्ट कनवर्टर NEW

CCTV और तकनीकी जांच से मिली सफलता, बोकारो पुलिस ने नाबालिग को बचाया

Bokaro news:- एक नाबालिग को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया है। लगभग एक सप्ताह तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस को यह सफलता मिली। नाबालिग के सुरक्षित मिलने से उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- एक नाबालिग को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया है। लगभग एक सप्ताह तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस को यह सफलता मिली। नाबालिग के सुरक्षित मिलने से उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह गांव निवासी नाबालिग बालक 6 जून को अपने घर से अचानक चला गया था और वापस नहीं लौटा।

इसके बाद उसकी मां के बयान पर बालीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से बोकारो रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने नाबालिग की गतिविधियों का पता लगाया और रांची रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर भी जांच की।

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर संबंधित ट्रेन की पहचान की गई।इसके बाद पुलिस टीम पुरी पहुंची, जहां से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम नाबालिग की मां के साथ पुरी से बोकारो के लिए रवाना हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में अपहरण की आशंका से इनकार करते हुए डीएसपी ने कहा कि यह घटना अपहरण का नहीं, बल्कि पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़ा मामला प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग के पिता अमित कुमार पहले से जेल में बंद हैं, जिससे वह मानसिक रूप से चिंतित था। इसी चिंता के कारण उसने घर छोड़ने का कदम उठाया था। पुलिस ने कहा कि नाबालिग के बोकारो पहुंचने और विस्तृत पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram