फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में अवैध बालू पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चालक गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस दौरान ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान बैधमारा की ओर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस दौरान ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान बैधमारा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रैक्टर में बालू लदा हुआ पाया गया, लेकिन चालक इसके संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और चालक तुषार कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram