फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में ईद पर दिखी मिसाल, डीसी-एसपी ने गले मिल दी बधाई

Bokaro: ईद के पावन मौके पर बोकारो स्टील सिटी में भाईचारे और एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। सिवनडीह स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत हनफिया गरीब नवाज दरबार में लोगों ने मिलकर ईद की खुशियां मनाईं, जहां प्रशासन और आम जनता के बीच आत्मीयता

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: ईद के पावन मौके पर बोकारो स्टील सिटी में भाईचारे और एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। सिवनडीह स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत हनफिया गरीब नवाज दरबार में लोगों ने मिलकर ईद की खुशियां मनाईं, जहां प्रशासन और आम जनता के बीच आत्मीयता साफ झलक रही थी।

इस खास अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार और अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा समेत कई अधिकारी दरबार पहुंचे। सभी ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और त्योहार की बधाई दी।

सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब डीसी और एसपी ने लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया और माहौल पूरी तरह अपनापन से भर गया।

अधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, त्याग, करुणा और आपसी सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हमेशा मिल-जुलकर रहें और समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखें।

पूरे आयोजन के दौरान माहौल खुशियों और दुआओं से सराबोर रहा। हर तरफ मुस्कान, अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बेहतर भविष्य की कामना करते नजर आए।

यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि जब प्रशासन और समाज एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो आपसी विश्वास और सामाजिक समरसता और भी मजबूत होती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram