फॉण्ट कनवर्टर NEW

झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेएमटी कंपनी के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह के समय स्थानीय लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना आदित्यपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेएमटी कंपनी के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह के समय स्थानीय लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए। शव की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति का सुराग मिल सके।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram