फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

प्रेम प्रसंग में ह’त्या? पलामू में कुएं से युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

Jharkhand News: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित टरिया गांव में रविवार रात एक कच्चे कुएं से युवक और युवती के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jharkhand News: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित टरिया गांव में रविवार रात एक कच्चे कुएं से युवक और युवती के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों की पहचान हो चुकी है, और घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश है।

स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात को ही थाना प्रभारी आनंद राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) भेजा गया।

शवों की पहचान और स्थिति

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय विभा कुमारी (पिता उपेंद्र सिंह, निवासी टरिया गांव) और कारू कुमार मेहता (पिता वीरेंद्र सिंह, निवासी भंडरा) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार से ही लापता था, जबकि युवती का घर उस कुएं से महज 200 फीट की दूरी पर है, जहां शव बरामद हुए।

युवक के शव पर हिंसा के स्पष्ट संकेत मिले हैं — आंखों में चोट, पेट और पीठ का जला हुआ हिस्सा और रॉड से गोदने के निशान। इन तथ्यों के आधार पर हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

पुलिस जांच और ग्रामीणों की मांग

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच तेज़ी से चल रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। स्थानीय मुखिया दीपक पासवान समेत ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram