Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बोड़ाम में बकरी चोर गैंग पकड़ाया, हथियार संग दो गिरफ्तार, एक फरार
Jharkhand

बोड़ाम में बकरी चोर गैंग पकड़ाया, हथियार संग दो गिरफ्तार, एक फरार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 21, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलगोड़ा टोला में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे बकरी चोरी की नीयत से घुसे तीन युवकों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, संदिग्ध युवक जमशेदपुर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके पास से दो भुजाली, एक डायरी समेत अन्य सामग्री बरामद कर पुलिस को सौंपा गया। बताया जाता है कि इससे पहले भी इन आरोपियों ने केंदडीह टोला में बिशु सिंह के घर पर बाइक चोरी का प्रयास किया था, लेकिन घरवालों के जाग जाने पर वे मौके से भाग निकले थे।

बेलगोड़ा टोला में जैसे ही आरोपी लालमोहन महतो के घर में घुसे, उस समय घर के लोग धान सिझाने के कारण जाग रहे थे। आहट मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और घेराबंदी कर भाग रहे आरोपियों में से दो को झाड़ियों से पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया, हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी कर दी।

बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपियों का गिरोह कितना बड़ा है और वे किन-किन घटनाओं में शामिल रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से बोड़ाम थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बकरी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था। घटना के बाद शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। इलाके में एक साल के भीतर चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

टाटा स्टील वायर रॉड मिल में वेज रिवीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज

June 22, 2026

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.