Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»BMW Hit & Run Case: दोस्तों के साथ 12 पैग व्हिस्की गटककर निकले थे मिहिर शाह
India

BMW Hit & Run Case: दोस्तों के साथ 12 पैग व्हिस्की गटककर निकले थे मिहिर शाह

By Samsul HaqueJuly 11, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai : मुंबई की एक अदालत ने बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले ( BMW Hit & Run Case ) के आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया जबकि सत्तारूढ़ शिवसेना ने उसके पिता राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर के उस बार में किए गए अनधिकृत निर्माण कार्यों को ढहा दिया।

इसी बीच खबर है कि आरोपी ने दोस्तों के साथ हादसे से पहले शराब पी थी। रविवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटर सवार 45 वर्षीय कावेरी नखवा की मौत हो गई थी। जबकि, घटनास्थल से कार सवार वाहन छोड़कर भाग गया था। खबरों के मुताबिक एक्साइज अधिकारियों ने बताया है कि मिहिर और उसके दो दोस्तों ने 12 लार्ज पेग या 4-4 पेग व्हिस्की के लिए थे। इसकी जानकारी बार में चुकाए गए बिल से मिली है।

अधिकारियों का कहना है कि इतनी मात्रा में शराब किसी व्यक्ति को 8 घंटों तक नशे में रख सकती है। खबरें हैं कि मिहिर और उसके दोस्त देर रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर बार से निकले थे। रिपोर्ट में एक्साइज सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हादसा रविवार को सुबह 5 बजे यानी नशे में रहने के 4 घंटों के दौरान हुआ। इस घटना के बाद जुहू बार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। खास बात है कि मिहिर की उम्र 25 साल नहीं है और उसे बार में हार्ड लिकर सर्व की गई थी।

बीएमसी ने जुहू स्थित वाइस-ग्लोबल तापस बार में यह कार्रवाई की और 3,500 वर्ग फुट के अवैध निर्माण को गिरा दिया। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि के-वेस्ट वार्ड कार्यालय की टीम आज सुबह वाइस-ग्लोबल तापस बार पहुंची और उसके अंदर किए गए अनधिकृत निर्माण और बदलावों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि भूतल पर लगभग 1,500 वर्ग फुट अतिरिक्त जगह लोहे की शेड लगाने के लिए बिना अनुमति के बना ली गई थी जबकि प्रथम तल पर कुछ क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।

इस खबर को भी पढ़ें : घर में बनी मछली भात को खाकर दिया घटना को अंजाम, जानें पूरा मामला

इस खबर को भी पढ़ें : महिला ने कराई पति की ह’त्या, तीन सालों से चल रहा दूसरे संग प्रेम-प्रसंग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.