फॉण्ट कनवर्टर NEW

तैयबा मस्जिद के सामने खून-खराबा, गवाहों ने बताई पूरी वारदात

Jamshedpur News: जमशेदपुर के शहर के मानगो थाना क्षेत्र में रविवार शाम अचानक सनसनी फैल गई, जब तैयबा मस्जिद के समीप गोलीबारी की घटना हुई। इस फायरिंग में अबू स्नान उर्फ बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक बुलेट बाइक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के शहर के मानगो थाना क्षेत्र में रविवार शाम अचानक सनसनी फैल गई, जब तैयबा मस्जिद के समीप गोलीबारी की घटना हुई। इस फायरिंग में अबू स्नान उर्फ बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर आए और बिना किसी झगड़े के अचानक बब्बू पर गोलियां चला दीं। एक गोली उसकी कमर में जा लगी। आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

घायल ने पुलिस को बताया कि हमलावर वसीम और रौनक हैं, जो डिमना बस्ती के हयात नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, वारदात के पीछे की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और लोग दहशत में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram