फॉण्ट कनवर्टर NEW

एमएलए महिला कॉलेज में रक्तदान जागरूकता कार्यशाला, छात्राएं हुईं प्रेरित

Lohardaga News: शहर के एम एल ए महिला कॉलेज में रक्तदान के महत्व और आवश्यकता को लेकर वॉलंटरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन (वीबीडीए) द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News:  शहर के एम एल ए महिला कॉलेज में रक्तदान के महत्व और आवश्यकता को लेकर वॉलंटरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन (वीबीडीए) द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यशाला में जमशेदपुर से आए वीबीडीए के फाउंडर सुनील मुखर्जी, प्रदीप घोषाल एवं जनरल सेक्रेटरी कमल घोष ने मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सुनील मुखर्जी और प्रदीप घोषाल ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी है, बल्कि दानकर्ता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने बताया कि 80 वर्ष की आयु के बाद भी वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अब तक 90 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने इसे अपनी फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली का प्रमुख कारण बताया।कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं में होने वाले एनीमिया से बचाव, रक्तदान से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करने तथा समाज के अन्य लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य स्नेह कुमार ने छात्राओं से रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सामाजिक दायित्व निभाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सतीश साहदेव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इमर्जेंसी केयर के उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने दिया। मौके पर VBDA जिला अध्यक्ष देशराज गोयल, सचिव सजल कुमार, ब्लड बैंक संचालक उमेश कुमार सहित इमर्जेंसी केयर अध्यक्ष विक्रम चौहान, अमित कुमार, जितेंद्र सिंह तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram