फॉण्ट कनवर्टर NEW

राजकीय कन्या मध्य विद्यालय चैनपुर में प्रखंड स्तरीय रसोइया प्रतियोगिता संपन्न; पूनम देवी प्रथम, रोसालिया पन्ना द्वितीय

चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय चैनपुर में सोमवार को सभी संकुलों के प्रथम एवं द्वितीय विजेता रसोइयों के बीच प्रखंड स्तरीय कुकिंग कॉम्पिटिशन का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रसोइयों ने अपने पाक कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय चैनपुर में सोमवार को सभी संकुलों के प्रथम एवं द्वितीय विजेता रसोइयों के बीच प्रखंड स्तरीय कुकिंग कॉम्पिटिशन का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रसोइयों ने अपने पाक कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों के स्वाद, पोषण मूल्य और स्वच्छता के आधार पर सर्वसम्मति से विजेताओं का चयन किया। जिसमे प्रथम स्थान पूनम देवी लूथरन उच्च विद्यालय चैनपुर व द्वितीय स्थान रोसालिया पन्ना आरसी प्राथमिक विद्यालय बरवे नगर को विजेता चयन किया गया। प्रतियोगिता में सभी संकुलों के प्रथम एवं द्वितीय विजेता रसोइया मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने रसोइयों के काम की सराहना की और उन्हें बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन बनाने हेतु प्रेरित किया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास पर्यवेक्षिका अंजलि देवी, बीपीओ सतेंद्र, कल्पना कुमारी, और अनिता कुमारी सहित अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रखंड स्तरीय यह प्रतियोगिता रसोइयों के कौशल को बढ़ावा देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram