Gwadar, (Balochistan): बलूचिस्तान की तपती धरती इस वक्त बारूद के धुएं और चीखों से थमी हुई है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा छेड़े गए ‘ऑपरेशन हेरोफ’ ने न केवल ग्वादर को दहला दिया है, बल्कि पाकिस्तानी हुकूमत की चूलें हिला दी हैं। इस खूनी संघर्ष के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर सैन्य गलियारों तक सनसनी फैला दी है। यह वीडियो है बीएलए की ‘मजीद ब्रिगेड’ की महिला फिदायीन हमलावर हवा बलोच का।
Watch this fearless woman fighter of #Baloch Liberation Army (BLA) while participating in #OperationHerof2 in #Gwadar in #Balochistan.
She is Fidayee #HawaBaloch who fought along with fellow Fidayeen.
The video released by BLA has her last statement before her ultimate… pic.twitter.com/tSrahHGhAn— Ajay Kaul (@AjayKauljourno) February 1, 2026
वीडियो में हवा बलोच के चेहरे पर मौत का खौफ नहीं, बल्कि एक अजीब सी मुस्कुराहट और जिद दिखाई दे रही है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाते हुए हवा ने अपनी अंतिम सांसों से पहले एक पैगाम दिया, जो अब बलूचिस्तान के घर-घर में गूंज रहा है। उसने कहा, “हमारे पास अब और कोई रास्ता नहीं बचा है। अब केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि हर भाई और बहन को सामने आकर इस जंग का हिस्सा बनना होगा।” हवा का यह दावा कि पाकिस्तानी सैनिक डर के मारे बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान को पुख्ता करता नजर आता है जिसमें उन्होंने अपनी सेना को इस जंग में ‘अपाहिज’ स्वीकार किया था।
इस खबर को भी पढ़ें : बलूचिस्तान में ‘महिला फिदायीन’ का कहर, BLA ने जारी की खौफनाक फोटो!
हवा बलोच ने इस मिशन को अपनी ‘कुर्बानी’ और बलूच मांओं-बहनों के लिए एक संदेश बताया है। हालांकि, इस भीषण मुठभेड़ के बाद दावों का दौर भी शुरू हो गया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई में दर्जनों विद्रोहियों को मार गिराया है और वे शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दूसरी तरफ, बीएलए ने स्वीकार किया है कि इस संघर्ष में उनके 18 लड़ाके मारे गए हैं, लेकिन वे इसे अपनी बड़ी जीत मान रहे हैं।
यह जंग अब सिर्फ हथियारों की नहीं, बल्कि विचारधारा और अस्तित्व की बन चुकी है। जहां एक तरफ सेना अपनी साख बचाने में जुटी है, वहीं बलूच विद्रोहियों के इन वीडियो ने मनोवैज्ञानिक युद्ध में पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया है।



