फॉण्ट कनवर्टर NEW

सेफ्टी और अधिकारों की लड़ाई तेज, जनजागरण कार्यक्रम में बी.के. चौधरी का बड़ा बयान

Bokaro News: सुरक्षित काम,अधिकार और टेन्सन मुक्त करने के मांगो को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से बोकारो स्टील के हर बिभाग मे चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत आज छठे दिन हाॅट स्ट्रीप मील केन्टीन रेस्ट रूम मे मील जोन मे

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: सुरक्षित काम,अधिकार और टेन्सन मुक्त करने के मांगो को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से बोकारो स्टील के हर बिभाग मे चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत आज छठे दिन हाॅट स्ट्रीप मील केन्टीन रेस्ट रूम मे मील जोन मे काम कर रहे इस्पातकर्मीयों और ठेकाकर्मीयों के बीच जनजागरण किया गया जिसमे सेकडो कर्मचारीयों ने भाग लिया ।अध्यक्षता बिभागीय नेता भी के साह ने किया जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया ।इस्पातकर्मीयों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी के सामने 39 महिने का एरियर, युनियन चूनाव, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे बदलाव, डी प्रकार आबास लाईसेंस योजना इत्यादि मांगो का उठाया वहीं ठेकाकर्मीयों ने सेफ्टी बिभाग द्वारा सेफ्टी के नाम पर खानापूर्ति ,बेतन मे से पैसा लोटाने पर 100% रोक के साथ पैसा नही लोटाने पर गेट पास रोकने की प्रथा पर रोक,यू एस डब्लू को गेट के बाहर किसी तरह का स्टेन्ड नही बल्कि मोटर साइकिल पास चाहिए,एस डब्लू को बी जी एच मे मुफ्त ईलाज, साईकिल भत्ता,केन्टीन भत्ता,रात्री पाली भत्ता ,इन्सेंटिव रिवार्ड के साथ साथ किसी परिस्थिति मे हुए मृत्युउपरान्त इस्पातकर्मीयों की तरह ठेकाकर्मीयों के आश्रित को भी नियोजन इत्यादि मांगो को मिटिंग मे जोरदार तरीके से उठाया साथ साथ सभी मांगो को हांसिल करने के लिए महामंत्री बि के चौधरी को आर पार का आन्दोलन करने का प्रस्ताव दिया । सभी बातों को सुनने के उपरान्त बि के चौधरी ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन मे कहा कि प्रबंधन मजदूरों के उपरोक्त सभी बेदनाओं को जानती और समझती भी है लेकिन संवेदनहीन बनी हुई है । सेफ्टी के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है जिसका नतीजा है कि आये दिन दुर्घटना मे दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रहा है ।एक तरफ प्रबंधन अपने बकतव्य मे मजदूरों को असुरक्षित स्थान या बिना सुरक्षा उपकरण काम नही करने का सलाह देती है लेकिन अगर मजदूर उसपर अमल करता है तो इन्जीनियर इन्चार्य या ठेकेदार द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता है साथ मे काम से निकालने का धमकी ।मजदूर उपरोक्त समस्या को लेकर घर से हीं टेन्सन मे कार्यस्थल पर आता है ।अन्त मे बि के चौधरी ने कहा कि जान है तो जहान है और जान माल का हिफाजत प्रबंधन की जवावदेही है उसमे भी खाशकर सेफ्टी बिभाग का ।प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि उपरोक्त मांगो पर समय रहते समाधान नही हुआ तो बचे हुए अन्य बिभागों मे जनजागरण उपरान्त बड़े आन्दोलन का घोषणा किया जायगा ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, अनिल कुमार, भी के साह, आई अहमद, बालेश्वर राय, सी के एस मुन्डा,जे एल चौधरी ,जी जोहर,एस एन रजबार, ए डब्लू ए अंन्सारी,संतोष गुप्ता, रमा रबानी,राजेन्द्र प्रसाद, रौशन कुमार ,आर आर सोरेन, बादल कोयरी,दयाल मांझी,देवेन्द्र गोराई, नासिर अहमद खान, हरेंद्र पासवान, प्रमोद कुमार, कमाल खान, मनोज कुमार सिंह, एस एस पान्डे,उत्तम कुमार, इरफान अंन्सारी ,भगवान यादब, नशरूल अंन्सारी ,संजय राउत,पिन्टू कुमार, मनोज मिश्रा,परबीन बिजय बिरनी,दिलीप मंडल, संतोष चौहान, एम के सिन्हा,रविन्द्र साह,कार्तिक, अनिल कुमार राय सोनू यादब, चन्दन गुप्ता,शंकर गुप्ता इत्यादि ने अपने अपने बिचार ब्यक्त किये ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram