Koderma news: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा कोडरमा जिला इकाई के नेतृत्व में जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता एवं धांधली के विरोध में गांधी चौक से जिला मुख्यालय (समाहरणालय) तक आक्रोश रैली निकाली गई। इसके बाद समाहरणालय परिसर के समीप धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव एवं संयोजक सूरज प्रताप मेहता ने किया। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश पंडित एवं रामनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में झारखंड सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
डॉ. नरेश पंडित ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सामने आ रही कथित अनियमितताओं के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने सरकार से पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि युवाओं के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रामनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी में सामने आए कथित घोटालों ने राज्य की भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं के साथ अन्याय कर भ्रष्टाचार को संरक्षण देना लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के युवाओं के सम्मान और उनके भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से बेरोजगार युवाओं में भारी निराशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव है और सरकार युवाओं के सवालों का जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर कोडरमा नगर अध्यक्ष संजय पासवान ने रैली एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, जिला मंत्री सुनीति सेठ, कामिनी देवी,हरि पंडित, चन्द्रशेखर जोशी, प्रवीण पाण्डेय, सुनील बड़गवे, अजय पाण्डेय, इंद्रदेव वर्णवाल, नवीन चौधरी, प्रिया देवी, नंदकिशोर सोनी, सुनील यादव, उत्तम कुमार, संदीप गुप्ता, सीताराम, पंकज सिंह, चंदन सिन्हा, नगर मंत्री सचिंद्र शर्मा, मुकेश यादव, पिंकी देवी, नगर कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संदीप सिन्हा, राहुल राणा,अर्जुन यादव, पवन सिंह, पप्पू भदानी, रितेश कुमार, मनीष कुमार, शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजू पासवान, प्रेम कुमार गोरेलाल, उमेश कुमार, रमेश भारती, मंटू यादव, अजय यादव, संजय सोरेन, विजय कुमार यादव, निरंजन कसेरा, राजेश वर्मा, पिंटू भारती, महेश नाथ, उत्कर्ष कुमार, शोभा देवी, संतोषी देवी, सुशीला देवी, निशु देवी, कमला देवी, सरिता देवी, सुमन देवी, सपना देवी, पूजा देवी, बिंदु देवी, चिंता देवी, कलसा देवी, बबीता देवी, गायत्री देवी, गुड़िया देवी, फुलवा देवी, बसंती देवी, रंजू देवी, शांति देवी, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।





