फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में BJP का उग्र प्रदर्शन, CM Hemant Soren का पुतला दहन

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी की चाईबासा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में गुरुवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए राज्य सरकार के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी की चाईबासा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में गुरुवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने मुख्यमंत्री के हालिया बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही देरी से छात्र-युवा वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है।

गीता बालमुचू ने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देवी-देवताओं एवं पर्व-त्योहारों को लेकर की गई टिप्पणियां लोगों की आस्था को आहत करने वाली हैं, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और अधूरे विकास कार्यों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भाजपा इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा सरकार की वास्तविकता को उजागर करेगी।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से अपने बयान को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में हेमंत केसरी, रामानुज शर्मा, प्रताप कटिहार महतो, पवन शर्मा, अक्षय खत्री, रंजन प्रसाद, हर्ष रवानी, जितेंद्र नाथ ओझा, अमित सिंह, जगदीश निषाद, नितिन विश्वकर्मा, जय किशन बिरुली, चंदन पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram