फॉण्ट कनवर्टर NEW

भाजपा नेता राज्य को कम्यूनल प्रदेश बनाने के पक्षधर: कैलाश यादव

रांची। राजद चुनाव अभियान समिति प्रभारी कैलाश यादव ने बुधवार को बीजेपी नेताओं पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा भाजपा नेता राज्य को कम्यूनल प्रदेश बनाने के पक्षधर हैं इसलिए वे राज्य में तुष्टिकरण की भाषा का प्रयोग कर बेहद शर्मनाक एवं ओछी राजनीति

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राजद चुनाव अभियान समिति प्रभारी कैलाश यादव ने बुधवार को बीजेपी नेताओं पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा भाजपा नेता राज्य को कम्यूनल प्रदेश बनाने के पक्षधर हैं इसलिए वे राज्य में तुष्टिकरण की भाषा का प्रयोग कर बेहद शर्मनाक एवं ओछी राजनीति का परिचय दे रहे हैं और राज्य में अमन-चैन एवं शांति-सौहार्द बिगाड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। श्री यादव ने इस मामले में भाजपा नेता सह गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री सह राज्य प्रभारी व आयातित नेता हिमंता विसवा सरमा सरीखे नेता को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के वातावरण में ये नेता राज्य में नफरती बयानबाजी कर कट्टरपंथी व्यवहार का परिचय दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं का कहना है कि सत्ता में आने के बाद राज्य में NRC, UCC लागू करेंगे जिसमें आदिवासी समाज शामिल नहीं रहेंगे इस वक्तव्य से स्पष्ट है कि NRC UCC सिर्फ मुस्लिम समाज के लोगों पर लागू करेंगे। ऐसा घृणित बयान देकर भाजपाई नेता राज्य में अशांति का माहौल कायम करने का प्रयास कर रहे हैं और बेहद ही गंदी व तुष्टिकरण की राजनीति का पैगाम दे रहे हैं। जनता उनकी हर एक चाल को भलीभांति समझ रही है। चुनाव परिणाम में भाजपा नेताओं को इसका असर अवश्य दिखेगा। श्री यादव ने कहा कि बीजेपी सहित NDA नेताओं को समझ लेना चाहिए कि झारखंड एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। यहां आदिवासी, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन एवं सरना समाज के लोग आपसी भाईचारे के साथ शांति और मित्रतापूर्ण निवास करते हैं, इसलिए बीजेपी के कट्टरपंथी विचारधारा के मंसूबे को राज्यवासी कभी सफल नहीं होने देंगे।

भाजपा को ज्ञात होना चाहिए महागठबंधन में राजद की प्रमुख भूमिका है जिसका नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हैं जो देश के सबसे लोकप्रिय और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा तथा सामाजिक उत्थान एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता हैं। इनके रहते हुए BJP और RSS का समाजविरोधी, राष्ट्रविरोधी सोच को कभी सफल होने नही देंगे। भाजपा को यह भी सोचना चाहिए कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोक कर देश में सीधा संदेश दिया था कि लालू प्रसाद यादव के रहते कम्युनल फोर्स को कभी बढ़ावा नहीं दिया जा सकता इसलिए झारखंड में भी बीजेपी के तुष्टिकरण राजनीति करने को समाप्त करने एवं रोकने का काम सिर्फ और सिर्फ महागठबंधन सरकार हीं करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य महागठबंधन चट्टानी एकता के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है जिसका चुनावी परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में दो तिहाई बहुमत के साथ होगा और भाजपा देखती रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram