फॉण्ट कनवर्टर NEW

भाजपा का प्रहार: इरफान अंसारी के BLO बयान को बताया लोकतंत्र विरोधी

Chaibasa News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई ने झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के एक विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार मंत्री अंसारी ने कहा था, “यदि कोई BLO तुमसे जानकारी लेने आए तो

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई ने झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के एक विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार मंत्री अंसारी ने कहा था, “यदि कोई BLO तुमसे जानकारी लेने आए तो उसे बंधक बना लो।” भाजपा ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक प्रक्रिया पर हमला बताया है।

जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा ने कहा कि BLO चुनाव व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका कार्य मतदाता सूची को सही रखना और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। किसी संवैधानिक अधिकारी को बंधक बनाने जैसी बात करना लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कदम है। ओझा ने कहा कि INDI गठबंधन राज्यों में अक्सर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव और भ्रम फैलाने की राजनीति देखने को मिलती है।

भाजपा ने मांग की है कि मंत्री इरफान अंसारी तुरंत सार्वजनिक माफी दें, राज्य सरकार उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे और चुनाव आयोग इस प्रकरण का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।

भाजपा का कहना है कि लोकतंत्र में मतदाता, BLO और निर्वाचन प्रणाली सबसे महत्वपूर्ण हैं और किसी भी राजनीतिक दल द्वारा इन्हें धमकाकर लोकतंत्र को अपमानित नहीं किया जा सकता। पार्टी ने झारखंड की जनता के साथ खड़े होने का भी भरोसा दिलाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram