फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिष्टुपुर में पान दुकान से 20 हजार की चोरी

Jamshedpur News: शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह मार्केट में चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को चुनौती दी है। यहाँ एक पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखी लगभग 20 हजार रुपये की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह मार्केट में चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को चुनौती दी है। यहाँ एक पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखी लगभग 20 हजार रुपये की नकद राशि पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों में असुरक्षा का माहौल है और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

सुबह दुकान पहुंचते ही उड़े होश; टूटा मिला ताला

पीड़ित दुकानदार सनाउल्लाह अंसारी ने बताया कि वह धातकीडीह मार्केट एरिया में अपनी पान दुकान चलाते हैं। रविवार (21 अक्टूबर) की रात वह करीब 10 बजे अपनी दुकान सुरक्षित बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें दुकान का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और गल्ले में रखे 20 हजार रुपये गायब थे।

पुलिस की गश्ती पर सवाल; सीसीटीवी खंगाल रही टीम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने तुरंत बिष्टुपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदार का आरोप है कि मार्केट जैसे व्यस्त इलाके में रात के समय चोरी होना पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़ा करता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram