फॉण्ट कनवर्टर NEW

आजादनगर में बाइक चोर तौफीक गिरफ्तार: जेल से छूटते ही फिर शुरू किया ‘धंधा’!

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को मंगलवार सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब चोरी की बाइक के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी मो. तौफीक उर्फ बाबू (25) है, जो रोड नंबर 17 का निवासी बताया जा रहा

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को मंगलवार सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब चोरी की बाइक के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी मो. तौफीक उर्फ बाबू (25) है, जो रोड नंबर 17 का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में फिर से सक्रिय हो गया था।

मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहा है और उसे अपने घर में छिपाकर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सत्यापन के बाद उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चोरी की बाइक बरामद कर ली गई और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने और कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

इस कार्रवाई में आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एसआई पवन कुमार, श्रीकांत कुमार तथा आरक्षी राम विलास प्रसाद और राम किशोर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram