फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार को मिल सकती है बड़ी खेल सौगात, फेंसिंग ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर पर बनी बात

Patna News: बिहार के खेल भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक अहम कदम सामने आया है। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री रक्षा

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार के खेल भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में एक अहम कदम सामने आया है। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक में बिहार में खेल ढांचे को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

बिहार में ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर का प्रस्ताव

मुलाकात के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार में ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा। इस पर केंद्रीय खेल मंत्री ने फेंसिंग यानी तलवारबाजी के लिए बिहार में ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने को लेकर मौखिक सहमति दी। इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

केंद्र सरकार ने जताया सहयोग

डॉ. मनसुख मंडाविया ने बिहार सरकार के खेल क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से खेल मानचित्र पर उभर रहा है।

चीन स्पोर्ट्स एक्सपो पर भी बनी सहमति

खेल मंत्री ने मई में चीन में होने वाले स्पोर्ट्स एक्सपो में भागीदारी का प्रस्ताव रखा, जिसे केंद्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। तय हुआ कि केंद्र और बिहार सरकार की संयुक्त टीम इसमें हिस्सा लेगी।

स्कूल स्तर पर खेल संस्कृति पर जोर

राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने स्कूलों में खेल संस्कृति विकसित करने, प्रतिभा पहचान और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया।

मुलाकात के अंत में श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों को मधुबनी पेंटिंग से सुसज्जित साड़ी, अंगवस्त्र और बोधि वृक्ष का प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram