Patna: बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पटना स्थित बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित समारोह में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Read more: बिहार विधान परिषद चुनाव: NDA के सभी 9 दिग्गजों ने किया नामांकन!
शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने भी औपचारिक रूप से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। वहीं, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी पहली बार विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली। दोनों पहली बार सदन के सदस्य बने हैं।
इन नेताओं ने ली शपथ
तीन महिला सदस्य भी बनीं विधान परिषद का हिस्सा
शपथ ग्रहण समारोह में तीन नवनिर्वाचित महिला सदस्यों ने भी सदस्यता की शपथ ली। इनमें जनता दल (यूनाइटेड) की भारती मेहता, शिवरानी देवी और शीला प्रजापति शामिल रहीं। ललन प्रसाद को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर निर्वाचित किया गया है। नीतीश कुमार ने मार्च 2026 में राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
