फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बिहार चुनाव 2025: शिल्पी नेहा तिर्की बनी एआईटीसी की ऑब्जर्वर

Ranchi News: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (एआईटीसी) की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में एआईटीसी अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आधिकारिक पत्र जारी किया। कांग्रेस नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi News: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (एआईटीसी) की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में एआईटीसी अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आधिकारिक पत्र जारी किया।

कांग्रेस नेतृत्व का जताया आभार

शिल्पी तिर्की ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और एआईटीसी अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है।

जीत के लिए झोंकेंगी पूरी ताकत

मंत्री ने कहा कि बिहार में आदिवासी समाज का हर वोट महागठबंधन को मिले, इसके लिए वह पूरी निष्ठा से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा सौंपे गए भरोसे को वह पूरी जिम्मेदारी से निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram