फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण का बिगुल बजा, 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगा मतदान

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों ने अब आधिकारिक रूप से रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पहले चरण की सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों ने अब आधिकारिक रूप से रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पहले चरण की सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

17 अक्टूबर तक भर सकेंगे नामांकन

चुनाव आयोग के मुताबिक, नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है। 18 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी, जबकि 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ अधिकतम तीन वाहन और पांच लोग ही मौजूद रहेंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान

पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जो 6 नवंबर (गुरुवार) को आयोजित किया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इनमें पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, बेगूसराय, मुंगेर, और नालंदा जैसे जिले शामिल हैं।

कड़ी सुरक्षा और भारी प्रशासनिक तैयारी

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए आयोग ने 8.5 लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती की है। इनमें 4.53 लाख मतदान कर्मी, 2.5 लाख पुलिसकर्मी, 28,000 मतगणना अधिकारी, और 18,000 माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं।

इसके अलावा, पहली बार सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। साथ ही 38 पुलिस पर्यवेक्षक और 67 व्यय पर्यवेक्षक भी निगरानी में रहेंगे। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। बिहार की राजनीति अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram