फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारे पर जदयू अध्यक्ष का बड़ा बयान

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राज्य की सियासत में हलचल बढ़ती जा रही है। पहले चरण के नामांकन शुरू हो चुके हैं, लेकिन एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हुई है। इस बीच

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राज्य की सियासत में हलचल बढ़ती जा रही है। पहले चरण के नामांकन शुरू हो चुके हैं, लेकिन एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हुई है।

इस बीच जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान देकर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के बीच तालमेल बना हुआ है और सीट बंटवारे को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द सीटों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

कुशवाहा ने कहा, “एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है। सभी दल एक प्लेटफॉर्म पर हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर जो भी चर्चा होनी थी, लगभग पूरी हो चुकी है। अब बस औपचारिक ऐलान बाकी है।”

वहीं, लोजपा (रामविलास) की सांसद वीणा देवी ने भी सीट बंटवारे को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “जो भी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे, वही अंतिम होगा। टिकटों पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है।”

एनडीए में शामिल दलों के बीच अब तक औपचारिक घोषणा न होने से कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों में बेचैनी है। लेकिन नेताओं के हालिया बयानों से साफ है कि बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही सीट शेयरिंग की घोषणा हो सकती है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की 11 नवंबर को होगी। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बिहार की सियासत में इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए किन उम्मीदवारों को मैदान में उतारता है और किन सीटों पर किस दल को मौका मिलता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram