‘बिहार बंद’ में भड़की हिंसा! पटना में पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए 'बिहार बंद' के दौरान पटना में पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

Patna: नीट पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए ‘बिहार बंद’ के दौरान राजधानी पटना में हिंसक झड़प देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से पत्थर फेंके जाने के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।

Read more: सीवान में बिहार बंद बेअसर, पुलिस की सख्ती के बाद हटे प्रदर्शनकारी

मोबाइल टावर पर चढ़े प्रदर्शनकारी, बढ़ा तनाव

पटना में पत्थरबाज़ी के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

‘बिहार बंद’ के तहत पटना के रामगुलाम चौक और एग्जिबिशन रोड ओवरब्रिज के पास विरोध प्रदर्शन जारी था। मौके पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पुलिस बल के साथ तैनात थे। इसी बीच रामगुलाम चौक के पास कुछ उपद्रवी मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके तुरंत बाद भीड़ की ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसे तितर-बितर करने के लिए एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल को लाठीचार्ज करना पड़ा।

प्रदर्शन में शामिल हुए तेज प्रताप यादव

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी रामगुलाम चौक पर बंद के समर्थन में उतरे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के छात्रों के साथ नाइंसाफी हो रही है और लोग इस सरकार से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाने की मांग की। यह बंद वामपंथी छात्र संगठन आइसा और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (आरवीईए) द्वारा संयुक्त रूप से बुलाया गया था।

Read more: बिहार बंद: बीजेपी महिला मोर्चा की सड़कों पर एंट्री, महागठबंधन घिरा गाली कांड में

राज्यभर में दिखा बंद का असर, पुलिस प्रशासन अलर्ट

पटना के अलावा समस्तीपुर, छपरा, सीवान और जहानाबाद में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। भाकपा और माले सहित विभिन्न वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे राज्य में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और प्रमुख चौराहों पर लगातार गश्त की गई।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.