फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बिहार में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला, कई जिलों के SP और SSP बदले

बिहार सरकार के गृह विभाग ने कई IPS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग ने कई IPS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में SP और SSP के पद पर तैनात किया गया है, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

DIG स्तर पर भी बदलाव

2010 बैच के IPS अधिकारी अनिल कुमार को DIG वित्त एवं तकनीकी सेवाएं से हटाकर DIG मद्य निषेध एवं ANTF बनाया गया है। मृत्युंजय कुमार चौधरी को DIG निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से DIG नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

राजीव रंजन-2 को DIG मानवाधिकार से DIG विशेष निगरानी इकाई बनाया गया है। अजय कुमार पाण्डेय को DIG मद्य निषेध एवं ANTF से DIG वित्त एवं तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। आमिर जावेद को DIG निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बनाया गया है।

मिथिलेश कुमार को SP ERSSS से समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर भेजा गया है। वहीं सुशील कुमार को DIG मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नालंदा, सिवान और सारण के SP बदले

हृदय कांत को SP आतंकवाद निरोधक दस्ता से SP नालंदा बनाया गया है। राजेश कुमार को SP ANTF, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।

विनीत कुमार को SSP सारण से हटाकर SP आतंकवाद निरोधक दस्ता बनाया गया है। पूरन कुमार झा को SP सिवान से हटाकर बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।

रोशन कुमार को SP रोहतास से SSP सारण बनाया गया है। अवधेश दीक्षित को SP भोजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। भारत सोनी को SP सिवान और मिस्टर राज को SP रोहतास बनाया गया है।

गरिमा को भी मिली नई जिम्मेदारी

2022 बैच की IPS अधिकारी गरिमा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर के समादेष्टा पद से हटाकर SP (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग), अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram